शरीर को तरोताजा रखता है नींबू पानी, बढ़ती है इम्यूनिटी, तनाव से मिलती है मुक्ति

May 07 2022

शरीर को तरोताजा रखता है नींबू पानी, बढ़ती है इम्यूनिटी, तनाव से मिलती है मुक्ति

हमारे शरीर को प्रतिदिन कई सारे विटामिन्स की जरूरत होती है जिनकी कमी होने पर बीमारियाँ आ जाती हैं। इन्हीं विटामिन्स में से एक है विटामिन-सी जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। गर्मियों के इन दिनों में इसका सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है नींबू को जिसके उत्पाद बहुत पसंद किए जाते हैं और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। इस बात की जानकारी सभी को है कि नींबू का सेवन करने से हेल्थ काफी अच्छी रहती है और यह काफी फायदेमंद होता है। नींबू पानी भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में नींबू पानी जरूर पीना चाहिए जिससे शरीर डिडाइड्रेटेड न हो और बॉडी में ताकत बनी रहे। नींबू पानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। नींबू पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। वहीं सुबह खाली पेट इसको पीने से वजन कम करने में बहुत सहायता मिलती है। साथ ही साथ पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। जिनको गैस की समस्या है उनको सुबह हल्के गर्म नींबू पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। नींबू से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है। वैसे तो नींबू पानी को किसी भी वक्त पिया जा सकता है लेकिन यह सबसे ज्यादा असरकारक तब होता है जब आपका पेट पूरी तरह से खाली हो अर्थात् सुबह उठने के बाद फ्रेश होकर नींबू पानी को पिया जाए तो इसके कई सारे फायदे होते हैं। आइए डालते हैं एक नजर खाली पेट नींबू पानी पीने से होने वाले फायदों पर—

ग्लो करती है त्वचा
सुबह नींबू पानी पीने से त्वचा में निखार आता है। रोज नींबू पानी का सेवन करने से चेहरे के दाग धब्बे भी गायब हो जाते हैं। इससे झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाता है। ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू पानी बहुत मददगार साबित हो सकता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है
नींबू में विटामिन सी होता है जिसकी वजह से शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद मिलती है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से इम्युनिटी पावर को बढ़ाया जा सकता है। ऐसी कई ड्रिंक्स हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं मगर नींबू सबसे सस्ती इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है।

ठीक रहता है पाचन तंत्र
नींबू पाचन क्रिया में बहुत मददगार साबित होता है। रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से पूरे दिन की पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाया जा सकता है। इससे एसिडिटी से भी मुक्ति पाई जा सकती है।

एनर्जी से रहेंगे भरपूर
रोजाना लोग एनर्जी से भरपूर बने रहना चाहते हैं। रोज सुबह नींबू पानी पीने से शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है। नींबू पानी के सेवन से तनाव से लडऩे के लिए एनर्जी मिल जाती है और इससे मूड को भी हल्का बनाया जा सकता है।

वजन करता है कम
नींबू पानी वजन कम करने में आपकी सहायता कर सकता है। असल में, नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर शरीर को भूख फील नहीं होने देता। जिसकी वजह से कोई भी असमय स्नैक्स जैसे फूड्स नहीं खाता। इससे वजन को कम करने में काफी आसानी होती है। साथ ही नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में भी मदद करता है।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।