यूपी होमगार्ड के इन प्रतिशत पदों पर योगी सरकार करने जा रही महिलाओं की भर्ती

Apr 15 2022

यूपी होमगार्ड के इन प्रतिशत पदों पर योगी सरकार करने जा रही महिलाओं की भर्ती

यूपी की योगी सरकार होमगार्ड विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इन पदों पर भर्तियों के लिए प्रदेश सरकार
ने तैयारी तेज कर दी है। 20 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती करेगी।
राज्य सरकार यूपी होमगार्ड में विभाग के रिक्त पड़े 20 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती करने जा रही है।
अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
आतंरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड विभाग में होने वाली इन भर्तियों से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आएगी।
सरकार ने अगले 4 वर्षों में होमगार्ड के रिक्त पड़े सभी पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने जा रही योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए अवसर तलाश रही है।
सभी सरकारी महमकों में रिक्त पदों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

उत्तर प्रदेश होम गार्डस संगठन के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होम गार्डस स्वयंसेवकों को मंजूरी दी है। जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय
कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गई है, जिसमें 25 महिला कम्पनियां व 60 स्वतंत्र महिला प्लाटून शामिल हैं।