यूक्रेन रेलवे स्टेशन पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हुई

Apr 11 2022

यूक्रेन रेलवे स्टेशन पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हुई

कीव। यूक्रेन के क्रामाटोस्र्क में एक ट्रेन स्टेशन पर रूसी मिसाइल हमले में मारे गए नागरिकों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, जिसमें 109 लोग घायल हुए थे। ये घोषणा एक शीर्ष अधिकारी ने की। यूक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, डोनेट्स्क क्षेत्र में रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए सैन्य प्रमुख पावलो किरिलेंको ने मौतों की संख्या में वृद्धि की पुष्टि की और कहा कि जिन लोगों को मामूली चोटे आई है, उन्हें घर भेज दिया गया है। सभी गंभीर रूप से घायल लोग पहले से ही एक सुरक्षित क्षेत्र में हैं और उन्हें जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।

लुहान्स्क क्षेत्र में 8 अप्रैल को कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी सैनिकों ने क्रामाटोस्र्क रेलवे स्टेशन पर गोलाबारी करने के लिए एक टोचका-यू प्रणाली तैनात की, जहां लगभग 4,000 लोग निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

पीड़ितों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

रूस ने आरोपों से इनकार किया है कि वह इसके लिए जिम्मेदार था।

इसके बजाय इसने सुझाव दिया कि मिसाइलें यूक्रेन की थीं।