कैलिफोर्निया में चली ताबड़तोड़ गोलियां, छह की मौत, नौ घायल

Apr 05 2022

कैलिफोर्निया में चली ताबड़तोड़ गोलियां, छह की मौत, नौ घायल

कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में यह घटना रविवार को तड़के हुई। सैक्रामेंटो पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि गोलीबारी में अधिकारियों ने कम से कम 15 पीड़ितों का पता लगाया है, जिनमें छह लोग मारे गए हैं।

ट्वीटर पर जारी एक वीडियो में लोगों को सड़क पर भागते हुए दिखाया गया है। भागते हुए लोगों के बीच गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। वीडियो में मौके पर मौजूद कई एंबुलेंस भी नजर आ रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौके पर जवानों की बड़ी मौजूदगी रहेगी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़े हैं।

ये घटनाएं ऐसे समय सामने आई है जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यही नहीं दुनिया के तमाम देश इस टकराव की आंच से प्रभावित हो रहे हैं। रूस और अमेरिका के बीच मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बातचीत और सुलह समझौते की कोशिश नाकाम रही है। ईंधन की कीमतों में आई तेजी ने भी मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है।