धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों के प्रचार-प्रसार में डिजिटल मीडिया सशक्त माध्यम

Apr 04 2022

धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों के प्रचार-प्रसार में डिजिटल मीडिया सशक्त माध्यम

India Emotions, उत्तर प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के बारे में सैलानियों को जानकारी देने एवं इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल मीडिया जैसे (फेसबुक, इंन्टाग्राम, ट्विटर तथा यू-ट्यूब चैनल आदि) सशक्त माध्यम के रूप में उभरे हैं। इनका प्रयोग करके देश-विदेश में बैठे हुए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इसका उपयोग दिनो-दिन महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन माध्यमों का अधिकतम उपयोग किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक ऐतिहासिक स्थलों के अलावा प्रदेश के वन्य जीव, हस्तशिल्प, ग्रामीण पर्यटन, व्यंजन, लोक कलाएं एवं वेलनेस टूरिज्म भी विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। सोशल मीडिया का सहारा लेकर इनका प्रचार-प्रसार सैलानियों के लिए किया जा सकता है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोविड-19 कालखण्ड के दौरान पर्यटकों को जानकारी देने में यह माध्यम ज्यादा उपयोगी सिद्ध हुए। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थलों एवं कलाओं का पूरी दुनिया में भारत के प्रमुख सोशल इन्फ्लून्सर्स का पर्यटन विभाग सहयोग लेकर प्रचार-प्रसार करा सकता है। उन्होंने कहा कि इन माध्यमों का अधिकतम उपयोग उत्तर प्रदेश की पर्यटन सामर्थ्य को दुनिया के समक्ष लाकर अधिक-अधिक पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सकता है।