तकलीफों से आजादी दिलाता ब्लैक स्टोन का जादुई स्पर्श

Sep 11 2019

तकलीफों से आजादी दिलाता ब्लैक स्टोन का जादुई स्पर्श

इंडिया इमोशंस न्यूज अपने यहां मसाज की कई विधियां हजारों सालों से लोकप्रिय हैं लेकिन गर्म ब्लैक स्टोन (काला पत्थर) की मसाज आज की जीवनशैली में भी खूब लोकप्रिय हो रही है। तरह-तरह की तकलीफ में इसका जादुई असर हर किसी को आकर्षित कर रहा है।

आज की इस भागदौड़ भरी लाइफ में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि टेंशन के कारण लोग अक्सर थकान महसूस करते रहते हैं। इस कारण तरह-तरह की शारीरिक समस्याएं देखने को मिल रही हैं। दिमागी और शारीरिक थकान दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के मसाज का लाभ उठाने में भी लगे हैं। हजारों सालों से मसाज की ढेरों पद्धतियां बेहद लोकप्रिय रही हैं। इनमें से कुछ मसाज शरीर के खास अंगों के उपचार के रूप में किए जाते हैं। इसमें ब्लैक स्टोन मसाज काफी लोकप्रिय रहा है। स्टोन मसाज से उपचार करीब तीन हजार साल पुरानी पद्धति है और काफी प्रभावशाली भी है। यह स्टोन बैसाल्ट लावा होता है जिसमें हीट को लंबे समय तक बरकरार रखने की क्षमता होती है।

क्या है ब्लैक स्टोन मसाज
यह एक तरह का शरीर मसाज है, जिसमें सहन करने योग्य गर्म काले पत्थर से शरीर पर मालिश की जाती है। ब्लैक स्टोन दरअसल चिकना बैसाल्ट लावा पत्थर होता है, जिसमें लंबे समय तक गर्म रहने की क्षमता होती है। ब्लैकस्टोन मसाज में थेरेपिस्ट गर्म और चिकने काले पत्थर का इस्तेमाल करते हैं। इसे हाथों से शरीर पर चलाकर या शरीर के अलग-अलग स्थानों पर रखकर अलग-अलग बीमारियों का इलाज किया जाता है। दरअसल स्टोन एक तरह से औजार का काम करता है और इसका तापमान शरीर की मांसपेशियों को आराम दिलाता है। इससे शरीर में पाया जाने वाला टॉक्सिन त्वचा की सतह पर आता है, जो त्वचा में नई जान फूंक देता है।

कैसे काम करता है यह
उतकों तक रक्त के प्रवाह को यह मसाज पूरी तरह थैरेपिस्ट पर निर्भर करता है कि वह कितने प्रशिक्षित हैं। कई मसाज थेरेपिस्ट स्टोन मसाज करने से बचते हैं। इसकी मुख्य वजह हाथों में गर्म स्टोन को संभालना है। मसाज शुरू करने से पहले ब्लैक स्टोन को थेरेपिस्ट इलेक्ट्रिक रोस्टर में पानी के साथ गर्म करते हैं। मसाज शुरू करने से पहले शरीर को वार्म-अप किया जाता है।

सावधानी भी जरूरी
- मसाज के दौरान इस बात का खयाल रखना जरूरी है कि स्टोन अधिक गर्म न हो वरना शरीर के जिस हिस्से की मसाज कर रहे हैं, उसे वह जला सकता है।
- अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं या लगातार दवा ले रहे हैं तो स्टोन मसाज से बचें। यह आपके खून को पतला कर सकता है और शरीर पर इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।
- अगर आप किसी पार्लर या स्पा में मसाज करा रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि स्टोन पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो क्योंकि यह आप से पहले भी कई लोगों की मसाज कर चुका होता है।

स्टोन मसाज की विशेषताएं
- विभिन्न उतकों तक रक्त के प्रवाह को और सुचारु करता है।
- त्वचा और मांसपेशियों में ऊर्जा का संचार करता है।
- दूसरे विकल्प के रूप में बहुत ठंडा मार्बल शरीर में जलन और मांसपेशियों में तनाव को कम करता है।
- शरीर की प्रतिरोधी क्षमता का भी विकास होता है।

मिलती है राहत
गर्म स्टोन से मसाज अर्थराइटिस, पीठ का दर्द, डिप्रेशन, अनिद्रा, चिंता और मानसिक दबाव को दूर करने में बड़ी राहत देता है।