तेलीय खानपान से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, स्वस्थ रहेगा शरीर

Mar 22 2022

तेलीय खानपान से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, स्वस्थ रहेगा शरीर

अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि शादी पार्टियों में जो खाना बनता है उसमें तेल की मात्रा कुछ ज्यादा होती है। न सिर्फ तेल अपितु मसालों का भी उस खाने में भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। ऑयली फूड ज्यादातर लोगों की डाइट का हिस्सा होता है। कई लोग ऐसे खाना शौक से खाते हैं तो कहीं मजबूरी में खा लेते हैं। दोनों ही मामलों में नुकसान स्वास्थ्य को होता है। ऑयली फूड को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अपने घर में ही देख लीजिए घर के किसी न किसी सदस्य को ज्यादा तेलीय खाद्य पदार्थ खाना पसन्द होता है, उनकी पसन्द को पूरा करने के लिए घर में ऐसा खाना बनता भी है। यदि आप अत्यधिक तेल वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसका सेवन करने के बाद इन उपायों को जरूर करना चाहिए—
गरम पानी—इस नुस्खे को अपनाकर पेट की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही गर्म पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप अक्सर ऑयली खाना खाते हैं तो आपको गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।
अजवाइन और काला नमक—पेट की समस्याओं को दूर करने में कारगर है अजवाइन। अजवाइन को एक बर्तन में लें और उसमें पानी के साथ काला नमक मिलाएं। पानी में उबाल आने के बाद इसे घूंट-घूंट करके पीएं। इस विधि से तैलीय भोजन को आसानी से पचाया जा सकता है।
नेक्स्ट फूड की प्लानिंग—अगर आपने ऑयली या हैवी फूड का सेवन किया है तो आपको अगले खाने की प्लानिंग बहुत सोच समझकर करनी होगी। आपको अगले भोजन को सीधे जीवित रखना है। यह पचने में आसान है, इसलिए कोई समस्या नहीं होगी।
वॉक—खाना चाहे ऑयली हो या भारी, खाना खाने के बाद पैदल जरूर चलना चाहिए। पैदल चलने से न सिर्फ शरीर की समस्याएं दूर होंगी, बल्कि आप एक्टिव भी रहेंगे। खाना खाने के बाद आपको 100 से 200 कदम चलना चाहिए।