पानी में मिला जीवित डायनासोर

Mar 22 2022

पानी में मिला जीवित डायनासोर

कनाडा के फिरासर नदी में मछली पकडऩे गए दो लोगों के हाथ में ऐसी चीज लगी, जिसे देखकर वो हैरान रह गए। दरअसल, दोनों मछुआरों के जाल में करीब 270 किलो वजनी एक मछली फंसी थी। इसका नाम Sturgeon मछली है, जिसे जीवित डायनासोर यानी Living Dinosaurs के नाम से भी जाना जाता है।
ब्रिटिश कोलंबिया के यवेस बिस्सन और एंगलर डैन ललियर मछली पकडऩे गए थे। इस दौरान उन्हें पानी में उछलती एक विशाल मछली दिखाई दी। जैसे ही उन्होंने इसे बाहर निकाला तो वो चौंक गए, क्योंकि उनके हाथ Sturgeon मछली लगी थी, जो कि बेहद दुर्लभ मछली है।
बिस्सन कहते हैं कि मछली करीब 11 फीट लंबी थी और इसका वजन 250 से 300 किलो तक था। मछली का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे नाऊ दिस न्यूज नाम से ट्वीटर पर पोस्ट किया गया है। फिलहाल उन्होंने टैगिंग कर इस मछली को वापस नदी में छोड़ दिया।
फिशिंग एक्सपर्ट एंगलर ने बताया कि मछली Sturgeon प्रजाति की है, जिसे जीवित डायनासोर भी कहा जाता है, क्योंकि यह जुरासिक युग की है। वो कहते हैं कि Sturgeon Fish दुनिया में सबसे मजबूत ताजे पानी की मछली है और मछली पकडऩे के लिए मृत्यु दर 0.012 फीसदी है। ये मछलियां काफी लंबे समय तक जीवित रहती हैं। यवेस ने बताया कि पकड़ी गई मछली भी करीब 100 साल उम्र की थी।