इस तरह के सपने देखना होता है शुभ, डराने वाले सपने होते हैं अशुभ

Feb 24 2022

इस तरह के सपने देखना होता है शुभ, डराने वाले सपने होते हैं अशुभ

अक्सर हम लोग आपसी बातचीत में यह सुनते हैं आज रात को सोते समय मैंने एक सपना देखा। उस सपने को देखने के बाद से ही मुझे नींद नहीं और मैं बेचैन हो गया। मैंने भी ऐसा ही कुछ देखा था। जिस व्यक्ति के बारे में मैंने सपने में देखा उससे बात करी। उन्होंने अपने पंडितजी से जब इस बारे में पूछा तो जवाब मिला घबराने की कोई बात नहीं है। यह शुभ संकेत है। आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। कमोबेश हर व्यक्ति को गहरी नींद में सपने आते हैं और इन सपनों का अलग-अलग मतलब भी होता है। इनमें से कई सपने ऐसे होते हैं जो नींद में तो डरावने होते हैं लेकिन असल में वह शुभ संकेत देते हैं जैसे कि सपने में किसी की मृत्यु देखना। कुछ सपने हमारे होठों पर मुस्कान लाते हैं तो कुछ सपने इतने डरावने और भयानक होते हैं कि हम डर के मारे जाग जाते हैं। ऐसा ही एक भयानक सपना है ऊंचाई से गिरने का सपना। हम अक्सर सपने में देखते हैं कि हम किसी ऊंचे स्थान, भवन या पहाड़ से नीचे गिर रहे हैं। कभी-कभी सपने में अचानक हमारा पैर फिसल जाता है और हम ऊंचाई से गिर जाते हैं। अगर आपके भी ऐसे सपने हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये सपने किसी बात का संकेत हो सकते हैं। स्वप्न विज्ञान में सपनों के प्रकट होने के पीछे कई कारण और संकेत होते हैं। कहा जाता है कि अक्सर हम जो सपने देखते हैं उसके पीछे कोई न कोई संकेत छिपा होता है। खासकर जो सपने हम सूर्योदय से कुछ देर पहले देखते हैं, उनका महत्व बहुत अधिक होता है। स्वप्न विज्ञान के अनुसार ऊंचाई से गिरने के सपने के पीछे कोई संकेत हो सकता है। कुछ मायनों में यह आपके लिए अच्छा संकेत हो सकता है और कुछ मायनों में यह एक बुरा संकेत भी हो सकता है। हालांकि ऊंचाई से गिरने के सपने के पीछे अधिकतर अशुभ संकेत छिपे होते हैं। इससे आपको जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हमें देखे हुए सपने के बारे में कोई भी धारणा बनाने से पहले जरूरी है कि हम पहले यह जान लें कि वाकई में इनका मतलब क्या होता है।
आइए डालते हैं एक नजर उन सपनों पर जो शुभ संकेत देते हैं—

क्या संकेत देते हैं मृत्यु से जुड़े सपने
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर कोई इंसान खुद की मृत्यु देखता है तो यह शुभ स्वप्न होता है। यह सपना व्यक्ति की आयु में वृद्धि का संकेत देता है। साथ ही यह सपना जीवन की परेशानियाँ खत्म होने का भी संकेत देता है। इसके अलावा कई बार लोग सपने में अपनों की मौत होते हुए भी देखते हैं। इस सपने से कई बार लोग डर जाते हैं लेकिन यह सपना शुभ माना जाता है। सपने में किसी प्रिय की मौत देखना जीवन में नई शुरुआत का संकेत होता है।
यदि सपने में आपने अपने किसी पूर्वज को आशीर्वाद देते हुए देखा है तो यह शुभ होता है। ऐसा सपना कार्यों में सफलता मिलने का संकेत देता है। वहीं अगर कोई मृत इंसान बार-बार सपने में आ रहा है तो इसका मतलब है कि उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है। ऐसे में उनके लिए तर्पण करना चाहिए।
सपने में कोई पूर्वज या प्रियजन के रूप में दिखाई देता है और आप उसे देखकर डर जाते हैं तो यह सपना अशुभ माना जाता है। सपने में इस तरह से दिखाई देना भविष्य में नुकसान का संकेत देता है। वहीं अगर सपने में किसी का शव देखते हैं तो यह शुभ है। इसका मतलब होता है कि बहुत जल्द किस्मत चमकने वाली है।
एक नजर उन सपनों पर जिनको देखना होता है अशुभ।
किसी अनजान जगह से गिरने का सपना
यदि आप अपनी नींद में ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप किसी ऐसी जगह से गिर रहे हैं जिसे आप नहीं जानते हैं या जो आपके लिए अज्ञात है तो ऐसा सपना आपके लिए अशुभ है। अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। स्वप्न विज्ञान के अनुसार ऐसे सपने देखने का मतलब है कि आपके जीवन में कोई परेशानी दस्तक देने वाली है। आप जल्द ही मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर काफी परेशान भी रह सकते हैं।
छत से गिरने का सपना
यदि आप कोई ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप छत से गिर रहे हैं तो यह सपना भी आपके लिए शुभ नहीं है। स्वप्न विज्ञान के अनुसार ऐसे सपने देखने के पीछे यह संकेत छिपा होता है कि आपको जल्द ही घर से बाहर निकाला जा सकता है। इसके साथ ही ऐसे सपने इस बात का भी संकेत देते हैं कि आपके घर में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद या कलह हो सकती है।
आसमान से गिरने का सपना
अगर आप सपने में खुद को आसमान से गिरते हुए देख रहे हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है। स्वप्न विज्ञान के अनुसार ऐसे सपनों का सीधा सा मतलब है कि आप जल्द ही किसी नई मुसीबत में फंसने वाले हैं। हालांकि, ऐसे सपनों के होने के पीछे नींद की कमी भी एक कारण हो सकता है।
पहाड़ से गिरने का सपना
स्वप्न विज्ञान के अनुसार यदि आप सपने में खुद को पहाड़ से गिरते हुए देखते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी आय में जल्द ही गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आपको अपने जीवन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है।
घोड़े से गिरने का सपना
यदि कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है जिसमें वह घोड़े से नीचे गिर रहा हो तो यह उसके लिए अशुभ संकेत हो सकता है। उस व्यक्ति को भविष्य में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वप्न विज्ञान के अनुसार ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में आर्थिक दृष्टि से बाधा आने वाली है। आपको आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इनके बारे में अपने धर्मगुरुओं से सलाह जरूर लें।