महिला ने दिया चार पैर और चार हाथ वाले बच्चे को जन्म,लोग बोल कलयुग का भगवान,तो डाक्टरों ने कहा फिजिकली दिव्यांग

Jan 22 2022

महिला ने दिया चार पैर और चार हाथ वाले बच्चे को जन्म,लोग बोल कलयुग का भगवान,तो डाक्टरों ने कहा फिजिकली दिव्यांग

बिहार। टिहार शहर के सदर अस्पताल में सोमवार को एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे के चार पैर और चार हैं। इस करिश्माई बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने इस अद्भुत बच्चे का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मीडिया में यह खबर शुर्खिया बन गई। कुछ लोग इस बच्चे को देवता मानने लगे। वहीं डॉक्टरों का कहना है,कि यह बच्चा अद्भुत नहीं फिजिकली दिव्यांग है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। हफ़्लागंज गांव से आई महिला द्वारा अनोख बच्चे को जन्म देने की बात पूरे अस्पताल में आग की तरह फैल गई। ऐसे में प्रसूति वार्ड के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग इस अद्भुत बच्चे को देखने की कोशिश करने लगे और साथ ही उसकी फोटो मोबाइल कैमरे कैद कर लिये। इतना ही नही अद्भुत बालक को जन्म देने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस बच्चे के पिता राजू,साह ऐसे बच्चे के जन्म के बाद खुद भी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में इन कठिनाइयों के संदर्भ में कभी कोई बात सामने ही नहीं आई और ना ही डॉक्टरों ने उन्हें कुछ भी बताया कि गर्भ में पल रहे नवजात की स्थिति क्या है।
सदर अस्पताल के डॉ. शशिकिरण ने कहा कि इसे अद्भुत बालक नहीं, फिजिकली दिव्यांग कहेंगे। गर्भावस्था के दौरान किसी कारणवश ऐसे बड़े बालक का जन्म हुआ है, जिसे ऑपरेशन कर प्रसूता की शरीर से बाहर निकाला गया है। वहीं, अस्पताल में इस नवजात बालक का देखभाल करने वाली वृद्ध कलावती का कहना है कि यह कुदरत का करिश्मा है। कलयुग में भगवान ने अवतार लिया है। इस अद्भुत बच्चे के बारे में जितने लोग उतनी बातें लोग कर रहे हैं।