इन आसान घरेलू उपायों से रोकें पेशाब की जलन

Jan 15 2022

इन आसान घरेलू उपायों से रोकें पेशाब की जलन

कुछ दिन पूर्व खास खबर डॉट कॉम ने अपने पाठकों को क्योंकर होती है पेशाब में जलन से सम्बन्धित जानकारी दी थी। हमारे कई सुधि पाठकों ने हमारी जानकारी को सराहनीय बताया और हमसे यह पूछा कि पेशाब में होने वाली जलन को हम किस तरह से रोक सकते हैं। INDIAEMOTIONS.COM कोई चिकित्सा विशेषज्ञ तो नहीं है, पर हम हमारे पाठकों को इस समस्या से निजात दिलाने के कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसको आजमा कर इससे निजात पा सकते हैं। हालांकि जरूरी नहीं है कि यह सही उपाय हों, क्योंकि हम जो बताने जा रहे हैं वह हमने जानकारियों और मान्यताओं के आधार पर एकत्रित किया है।
पानी
आप सभी लोग जानते होंगे कि पानी की कमी के कारण डिस्युरिया नामक समस्या हो जाती है। इसीलिए जितना हो सके दिन में पानी जरूर पीयें। पानी पीने से शरीर से बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थ अपने आप बाहर निकल जाते हैं। उचित मात्रा में पानी पीने से व्यक्ति को पेशाब आता है जिसके चलते जलन का अहसास कम होता है। पानी से युक्त फल और सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद रहता है।
दही
दही के सेवन से शरीर से खराब बैक्टीरिया निकल जाता है और स्वस्थ बैक्टीरिया बनता है। रोज एक या दो कटोरी दही खाएं। महिलाएं टैम्पोन को दही में डुबोकर एक से दो घंटे के लिए योनि में लगाकर रखें। इससे भी पेशाब में जलन कम होती है।
नारियल पानी
पेशाब की जलन से छुटकारा पाने का एक नायाब घरेलू उपाय नारियल पानी का सेवन करना है। यदि किसी व्यक्ति को पेशाब में जलन होती है तो उसे नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी विटामिन्स और मिनरल्स प्राप्त करने का प्राकृतिक तरीका है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने का कार्य भी करता है। नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करने वाले लोगों को पेशाब में जलन जैसी समस्या नहीं होती है।
खीरा
रोज सुबह एक कप खीरे के जूस में एक चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर पीने से भी पेशाब में जलन से छुटकारा पाया जा सकता है। ये मिश्रण आपको दिन में दो बार पीना चाहिए। इसके अतिरिक्त अपने आहार में खीरे को अवश्य शामिल करें। खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी फल है। जरूरी नहीं कि आप खीरे को भोजन के साथ ही खाएँ इसे आप भोजन से दो-तीन घंटे पहले भी खा सकते हैं। खीरे में स्वयं में पानी की मात्रा बहुतायत में होती है। दिनभर में दो से तीन खीरे खाना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
सेब का सिरका
बुर्जुगों का कहना है कि यदि आपको पेशाब में जलन महसूस होती है तो सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल आपको दिन में दो बार करना है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद डालकर पी लें। सेब के सिरके में बैक्टीरिया-रोधी और फंगल-रोधी गुण होते हैं जो के पेशाब की जलन को दूर करने में मदद करते हैं।
नींबू पानी का सेवन
पेशाब करने के दौरान जलन या दर्द की समस्या को दूर करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक नींबू निचोडऩे के बाद एक चम्मच शहद डालकर मिक्स कर लें। इस पानी को रोज खाली पेट पीएं। इससे इंफेक्शन को बढऩे से रोकने में मदद मिलती है।

नोट—उल्लेखित सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि INDIAEMOTIONS किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।