इन फूड्स का खाली पेट कभी न करें सेवन, वरना पेट की बीमारी से होंगे परेशान

Dec 24 2021

इन फूड्स का खाली पेट कभी न करें सेवन, वरना पेट की बीमारी से होंगे परेशान

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हमारा खान-पान बिगड़ रहा है जिसकी वजह से गैस की समस्या हर किसी को परेशान करती है। खान-पान की गड़बड़ी की वजह से पेट में गैस बनना, एसिडिटी जैसी बीमारियां बेहद परेशान करती हैं। गैस की परेशानी के पीछे हमारे खान-पान का अहम रोल है। सर्दियों में हम तरह-तरह की तली भुनी चीज़ें खाते हैं जिनसे एसिडिटी की शिकायत होने लगती है। एसिडिटी की वजह से पेट में, सीने में या कई बार तो सिर में भी तेज़ दर्द होता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जिन्हें खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए।

शकरकंद -

कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर शकरकंद सुपरफूड है, जिसे खाने के कई फायदे हैं। लेकिन अगर इसे खाली पेट खाते हैं इनमें मौजूद टैनिन और पैक्टीन गैस को बढ़ा सकता है जिसके कारण गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। खाली पेट इसे खाने से सीने में जलन हो सकती है।

साइट्रस फ्रूट-

खाली पेट साइट्रस फ्रूट का भी सेवन नहीं करना चाहिए। साइट्रस फ्रूट में गैस को बढ़ाने वाला रसायन पाए जाते हैं जिससे गैस की समस्या हो सकती है। हालांकि इसमें मौजूद कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स हमें कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं।

गरम मसाला-

खाली पेट या सुबह-सुबह बहुत अधिक तेज गरम मसाले वाली चीजों को खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इससे सीने में जलन भी हो सकती है। खाली पेट गरम मसाला का सेवन गैस को बढ़ाता है जिससे पेट में दर्द भी हो सकता है।

केला-

खाली पेट केले का सेवन भी नहीं करना चाहिए, इससे भी गैस होती है और ब्लॉटिंग की समस्या भी हो सकती है, हालांकि केला बहुत अधिक फायदेमंद है।

सोडा-

हालांकि सोडा के बारे में तो सब जानते हैं कि इसे खाली पेट पीने से बहुत अधिक नुकसान है, इसमें मौजूद कार्बोनेट एसिड पेट में हलचल मचा देता है जिसके कारण पेट में दर्द हो सकता है।