मुंबई: वॉलीवुड हीरो सोनू सूद के घर समेत 6 ठिकानों पर आईटी का सर्वे

Sep 19 2021

मुंबई: वॉलीवुड हीरो सोनू सूद के घर समेत 6 ठिकानों पर आईटी का सर्वे
Sonu Sood

India Emotions, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood के घर समेत 6 ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम का सर्वे। सूत्रों के मुताबिक आईटी टीम अभी Sonu Sood के मुंबई स्थित घर व 5 दफ्तरों पर मौजूद है। उनकी एक प्रॉपर्टी की अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोपों के बाद टीम प्रॉपर्टी का सर्वे कर रही है।

आईटी की टीमों ने सोनू सूद और उनकी कंपनियों से जुड़ी 6 जगहों का सर्वे किया है। बताया जाता है,कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सम्पर्क में आने के बाद Sonu Sood के यहां ये कार्रवाई की जा रही है। कोरोना काल में Sonu Sood लोगों का मशीहा बना था और आज उसके यहां ये कार्रवाई की जा रही है।

कुछ दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने Sonu Sood को स्कूली छात्रों से जुड़ी प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस दौरान उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी चली थीं, पर Sonu Sood ने खुद कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी सियासत पर कोई बात नहीं हुई।
बताया जाता है कि Sonu हिन्दी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर रहे हैं। जल्द ही वो एक पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे तेलुगु एक्शन-ड्रामा आचार्य में भी काम कर रहे हैं। सितंबर 2020 में सूद को कोरोना महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 2020 SDG स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड दिया था। फिलहाल वे देश के हर खास-ओ-आम की मदद के लिए Sood Charity Foundation चला रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा कहा कि, हजारों लोगों की दुआएं सोनू सूद के साथ हैं, जिनके मुश्किल समय में साथ आये थे। सच्चाई की लड़ाई में परेशानियां आती हैं, मगर जीत मिलती है।