सनसनीखेज : पढऩे के लिए टोका तो बेटे ने पिता पर ही दाग दी गोली

Sep 19 2021

सनसनीखेज : पढऩे के लिए टोका तो बेटे ने पिता पर ही दाग दी गोली
सांकेतिक तस्वीर)

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। इसे आप सनक कहें, मानसिक विकार या फिर जवानी का जोश? एक बार फिर इमोशंस ने न्यूज क्रियेट की है। सनसनीखेज न्यूज यूपी की राजधानी लखनऊ से है। चिनहट इलाके में रविवार सुबह पढ़ाई को लेकर एक पिता और बेटे के बीच मामूली कहासुनी, संगीन अपराध में तब्दील हो गई। पिता की डांट से नाराज बेटे उनकी ही लाइसेंसी बंदूक से उनको गोली मार दी। गोली से गंभीर रूप से घायल पिता को परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफ र कर दिया। हालांकि ट्रामा डॉक्टर घायल की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

पुलिस सूत्रों और स्थानीय नागरिकों से मिली जानकारी के मुताबिक चिनहट के देवा रोड स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट में अखिलेश सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि, रविवार को अखिलेश सिंह व परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इस बीच अखिलेश ने बेटे अमन से पढ़ाई लिखाई न करने को लेकर नाराजगी जताई।

बातों-बातों में दोनों बीच विवाद गहराता गया। नाराज अमन ने अपने पिता की ही लाइसेंसी बंदूक से उनके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से अखिलेश सिंह लहूलुहान होका वहीं पर गिर गये। गोली अखिलेश के कमर के नीचे लगी थी। आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल अखिलेश सिंह को इलाज के लोहिया हॉस्पीटल ले गये।

लोहिया अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है कि पिता से विवाद के बाद बेटे ने गोली चलाई थी। फरार आरोपित बेटे अमन की तलाश की जा रही है। अभी तक इस घटना के बावत कोई तहरीर नहीं मिली है।