स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी : महापौर

Sep 20 2021

स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी : महापौर
निरालानगर में वूमेन वेलनेस स्टूडियो "प्राण" का शुभारंभ

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ व शिक्षित होना बेहद जरूरी है, क्योकि उनपर दो परिवारों की जिम्मेदारी होती है। यह बात उन्होंने निरालानगर में वूमेन वेलनेस स्टूडियो "प्राण" का शुभारंभ अवसर पर कही।

महापौर ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति हमेशा से ही लापरवाह रही हैं। जानकारी के अभाव में वे कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक ऋतु धवन ने बताया कि वेलनेस स्टूडियो में युवतियों व महिलाओं को एक छत के नीचे सभी स्वास्थ सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर लविवि की प्रो निशि पाण्डेय, अश्मिना रेखी खालसा, डॉ मेराज सिद्दीकी व प्रवेश सक्सेना मौजूद रहे।