उत्तराखंड की मंडियों के अधिकार व विकास को लेकर व्यापारी नेता ने बुलंद की आवाज, सीएम- कृषि मंत्री से अपील

Sep 09 2021

उत्तराखंड की मंडियों के अधिकार व विकास को लेकर व्यापारी नेता ने बुलंद की आवाज, सीएम- कृषि मंत्री से अपील
पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा

इंडिया इमोशंस, हरद्धिार। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने उत्तराखंड की मंडियों के समस्त अधिकार क्षेत्र पुन: की भांति बहाल किए जाने की मांग दोहरायी है। व्यापारी नेता श्री चोपड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल से अपील की कि, आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों की आय दुगनी करने, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और व्यापारी व आम उपभोक्ताओं की संभावनाओं व लाभ को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जाना आवश्यक है।

व्यापारी नेता ने उत्तराखंड के कृषि उत्पादन मंडी समितियों के अधिकारी क्षेत्रों को पुराना स्वरूप व शक्तियां प्रदान करने के साथ-साथ वर्ष 2011 का कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम लागू करने की मांग पर आवाज बुलनंद की है।

पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने बताया उत्तराखंड की मंडी के अधिनियम को जब से परिवर्तित किया है तब से मंडियों की आय वृद्धि शून्य हो चली है। मंडियों और सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली योजनाएं जैसे कि छात्रवृत्ति, दुर्घटना बीमा, अनुदान, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास, खेतों में नलकूप जिससे मंडियों के माध्यम से सीधा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होता जाता था, वह विगत वर्षों में शून्य हो चला है। कहा कि, मंडी समिति के कार्यकर्ता, कर्मचारी व अधिकारियों को तनख्वाह देने के भी लाले पड़ रहे हैं। सह स्थित चिंताजनक है, ऐसे में सरकार को पुन: विचार कर अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड की मंडी समितियों के अधिकार व शक्तियां मंडी शुल्क की वसूली के साथ लागू किया जाना ही न्यायसंगत होगा।