भारत माता अभिनंदन संगठन ने किया बच्चों को पुरस्कृत

Sep 12 2021

भारत माता अभिनंदन संगठन ने किया बच्चों को पुरस्कृत
गणमान्य व्यक्तियों को समर्थन सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया

इंडिया इमोशँस, हरिद्वार। बाहादराबाद में 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा मनाया गया बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम कर आए हुए अतिथियों को अपनी ओर आकर्षित किया प्रोग्राम के अंत में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को समर्थन सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें 11 सितंबर के दिन भारत माता के नाम पर भारत की सभ्यता एवं संस्कृति के नाम पर स्वामी विवेकानंद जी का अमेरिका के शहर शिकागो में विश्व के लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया था।

भारत माता अभिनंदन संगठन के उत्तराखंड प्रभारी सुनील चौहान ने बताया 11 सितंबर पूरे भारतवर्ष के लिए एक उत्सव का दिन है।

आज पूरे भारत में भारत की संस्कृति को लेकर रंगारंग प्रोग्राम हो रहे हैं। हमारे बच्चे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं हमें अपनी संस्कृति को आगे लाना होगा।