बिहार में बाढ़ के कारण नाव से बारात पहुंची, नाव में दुल्हन हुई विदा

Jul 10 2021

बिहार में बाढ़ के कारण नाव से बारात पहुंची, नाव में दुल्हन हुई विदा

पटना । बिहार के समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाढ़ की वजह से रास्ता न होने से नाव पर सवार होकर बारात लड़की के घर पहुंची। शादी की रस्म भी बाढ़ के पानी में ही पूरी की गई और दुल्हन को नाव से ही विदा किया गया।