युवती का जंगल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Jun 13 2021

युवती का जंगल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
ग्रामीणों ने देखा सबसे पहले शव

India Emotions, लखनऊ। सरोजनी नगर इलाके में रविवार सुबह करीब एक 19 वर्षीय युवती का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नही हो सकी।

प्रत्येक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और गले में दुपट्टा फंसा हुआ था। लोग अंशका जाहिर कर रहे थे कि, पहले युवती से बदमाशों ने रेप किया होगा और बाद में हत्या कर जंगल में शव फेंक कर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरोजनीनगर के नवोदय विद्यालय के पास जंगल में 19 साल लड़की का शव जंगल में पड़ा हुआ था। रविवार तड़के वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 18-19 साल के बीच है। जींस, टीशर्ट पहने यह लड़की कॉलेज की छात्रा लग रही है। पुलिस ने लड़की के कपड़ों की तलाश ली। लेकिन, उसमें से कुछ भी नहीं मिला है। लड़की की शिनाख्त नही हो पाई।

पुलिस की डॉग स्कवायड टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा, फॉरेंसिक टीम ने भी शव के आसपास से सबूत जुटाए हैं। लड़की की फोटो लखनऊ और आसपास के जिलों में भेज दी है। लड़की के साथ रेप की आशंका पर अभी पुलिस चुप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा।

पुलिस कहना है कि रात में कोई लड़की किसी के साथ जंगल नहीं आएगी। ऐसे में आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या कैसे की गई और कब की गई? इसका पता चल जायेगा।