अब इस देश ने भारत से आने वाले लोगों पर लगाई रोक, उल्लंघन करने मिलेगी सख्त सजा

May 02 2021

अब इस देश ने भारत से आने वाले लोगों पर लगाई रोक, उल्लंघन करने मिलेगी सख्त सजा

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों के आने पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। साथ ही ये ऐलान किया है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी इसका उल्लंघन करते हैं सख्त सजा सुनाते हुए उन्हें पांच साल की कैद और 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना हो सकता है।

अस्थायी रोक सोमवार से लागू हुई और यह उन यात्रियों पर लागू होगा जो ऑस्ट्रेलिया आने को इच्छुक हैं और 14 दिनों में भारत की यात्रा की है। ऑस्ट्रेलियाई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को फैसले की घोषणा की।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 92 हजार 488 नए मामले सामने आये हैं. इसके अलावा 24 घंटे में इस महामारी से 3689 लोगों की जान गई है. वहीं  3 लाख 7 हजार 865 लोग इस बीमारी से स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं