बीजेपी विधायक की कोराना से मृत्यु के बाद उनकी पत्नी का भी निधन

Apr 25 2021

बीजेपी विधायक की कोराना से मृत्यु के बाद उनकी पत्नी का भी निधन
मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी मालती श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती मालती श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मालूम हो कि इससे दो दिन पूर्व भाजपा के विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है। वह कोरोना से पीडि़त होने के बाद कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं।

इस क्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों व उनके शुभचिंतकों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

केशव प्रसाद मौर्य ने आज समाचार पत्र समूह के निदेशक व प्रधान संपादक शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया है।