15,000 बेड का इजाफा होगा, आक्सीजन की व्यवस्था भी की जा रही है: अमित मोहन

Apr 21 2021

15,000 बेड का इजाफा होगा, आक्सीजन की व्यवस्था भी की जा रही है: अमित मोहन

India Emotions, Lucknow. अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग का कार्य करते हुए, टेस्टिंग की क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,00,137 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,86,66,846 सैम्पल की जांच की गयी है। इसमें लगभग 90,000 सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 29,754 नये मामले आये है। प्रदेश में 2,23,544 कोरोना के एक्टिव मामले में से 1,76,760 लोग होम आइसोलेशन में, निजी चिकित्सालयों में 4,455 लोग तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में इलाज भी करा रहे हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 14,391 लोग तथा अब तक कुल 6,75,702 लोग डिस्चार्ज हुए है।

प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,15,435 क्षेत्रों में 5,48,784 टीम दिवस के माध्यम से 3,27,53,150 घरों के 15,84,52,218 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक लोगों का कोविड वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें। अब तक 92,44,878 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी तथा पहली डोज लेने वालों में से 16,89,688 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 1,09,34,566 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जो लोग होम आइसोलेशन में वह डाॅक्टर की सलाह लेना चाहते है वो हेल्पलाइन नं. 18001805146 पर सम्पर्क कर सकते है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों सहित कोविड बेड की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिये है। सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक जगह 200-200 बेड का विस्तार किया जाएं। इस प्रकार से करीब 15,000 बेड का इजाफा हो सकेगा। आक्सीजन की व्यवस्था भी की जा रही है और अन्य जो जीवन रक्षक दवाईयां है, कोविड के लिए आवश्यक दवाइंया है इन सबकी उपलब्धता सुनिश्चित करवायी जा रही है। टेस्टिंग, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मास्क लगाने हेतु जागरूकता के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी से अपील है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न लगाने की जुर्माने की दर 1000 रूपये कर दिया गया है। अगर दूसरी बार सार्वजनिक स्थलों पर पकड़े जाते है तो 10,000 रूपये जुर्माना लगाया जायेगा। इसलिए आप लोग मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे और अपने आस-पास के लोगों से भी मास्क का जागरूक करे कि वह मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 01 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। उन्होनें बताया कि आप सभी लोग मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व हाथ साबुन से अवश्य धोते रहे। उन्होंने बताया कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।