''4 वर्षों में योगी सरकार में जितना कार्य हुआ, पिछले 40 वर्षों में नहीं हुआ''

Mar 21 2021

''4 वर्षों में योगी सरकार में जितना कार्य हुआ, पिछले 40 वर्षों में नहीं हुआ''

India Emotions. लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार लखनऊ महानगर द्वारा सभी 6 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे क्षेत्रीय विधायको ने संगठन सरकार के वरिष्ठों की उपस्थिति में अपनी अपनी विधानसभा के विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पंहुचाने का काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-2 में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिंह पैराडाइज गेस्ट हाउस केसरी खेड़ा मैं आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने कहा योगी सरकार के चार वर्ष उपलब्धियों से भरे हुए हैं. उन्हीं उपलब्धियों को जन जन पहुंचाया जा रहा हैं. सपा, बसपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां प्रदेश को लूटने के लिए सरकार बनाती हैं और वंशवाद-परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं। जबकि भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है।

4 वर्षों में योगी सरकार में जितना कार्य हुआ है जितना कि पिछले 40 वर्षों में नहीं हुआ लेकिन अब विकास की एक प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उत्तर विधानसभा के मनकामेश्वर मंदिर के निकट बंधा रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की पिछली सरकारों में विकास कार्य का्गजो पर होते थे और कुछ का साथ कुछ का विकास के उद्देश्य से कार्य होते थे, पर आज मोदी व योगी सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए आवश्यकतानुसार विकास कार्य धरातल पर हो रहे हैं। प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में हर तरफ विकास की लहर एवं सुशासन है फलस्वरूप गुंडे और माफियाओं के खिलाफ कार्य करते भयमुक्त एवं विकास युक्त प्रदेश की ओर उत्तर प्रदेश बढ़ रहा है, आगामी चुनाव में कम से कम 350 भाजपा विधायक जीतेंगे और प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनेगी।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कल्याण मंडप महानगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा चार वर्ष पर आधारित पुस्तक ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया क्षेत्रीय विधायक मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला जी वाह महापौर संयुक्ता भाटिया की उपस्थिति में किया गया।

विधायक नीरज बोरा द्वारा क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर विधानसभा में 2000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए हैं जिनमें मुख्य रूप से 800 पक्की सड़क, दो नए पावर हाउस, फैजुल्लागंज में 48 करोड़ से सीवर लाइन कार्य, 6रू50 करोड़ से कुड़िया घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य, चार करोड़ से जानकीपुरम में जल समस्या को दूर करने हेतु पंप हाउस, हुसैनाबाद में लखनऊ का पहला म्यूजिकल फाउंटेन, चैक क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग, चैक स्टेडियम में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का कार्य संपन्न हो चुका है। जबकि माननीय रक्षा मंत्री जी के सहयोग से 300 करोड़ का एसटीपी प्लांट भी स्वीकृत हो गया है जिससे गोमती नदी स्वच्छ व निर्मल होगी।माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इक्कीस सौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित आईआईएम रोड से इकाना स्टेडियम तक की एलिवेटेड रोड योजना को भी हरी झंडी दिखा दी है। फैजुल्लागंज में सौ बेड का अस्पताल भी स्वीकृत हो चुका है। सीतापुर रोड सब्जी मंडी में भी 35 करोड़ से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। मध्य विधानसभा के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के 04 वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का सर्वागीण एवं चहुमुखी विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि रोजगार के बेहतर अवसर सृजित हो रहे हैं और उद्यमियों को प्रदेश में बेहतर माहौल मिल रहा है । उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों के उद्यमियों का विश्वास जगा है और वे नोएडा सहित प्रदेश के अन्य शहरों में अपने कारखाने स्थापित कर रहे हैं।

श्री पाठक आज मध्य विधान सभा क्षेत्र के जियामऊ स्थित कल्याण मण्डप में प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व ने देश की छवि को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है। आज पूरे विश्व
में देश की एक सकारात्मक छवि स्थापित हुई है। कार्यक्रम में अवध क्षेत्र प्रभारी प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य भी उपस्थित रहे।

सरोजनीनगर विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के गौरी स्थित अटल छठ पूजा स्थल के 49.82 लाख से सुंदरीकरण के अतिरिक्त विधायक निधि से 224 लाख, जिला पंचायत के 140 लाख एवम काकोरी ब्लॉक के 70 लाख रुपयों के विकास कार्यों का शिलान्यास एवम लोकार्पण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में
उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्ग दर्शन में आज देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है।

कोरोना महामारी को भी प्रधानमंत्री जी ने संभावनाओं में बदल कर वोकल फार लोकल का नारा देते हुए कोरोना वैक्सिन का निर्माण इतने कम समय में हमारे वैज्ञानिकों एवम डॉक्टर्स के अथक प्रयासों से आज देश में ही नहीं वरन विदेशों की भी दे रहे हैं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधी आबादी के हित मे अनेक योजनाओं का शुभारंभ हुआ, आज देश और प्रदेश बदल रहा है,
महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।

पश्चिम विधानसभा में चैपटियां स्थित श्री संदोहन माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत 48.10 लाखों रुपए से मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन नव निर्माण व सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास विधायक सुरेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यक्रमों में विधानसभा वार महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया सुनील यादव, दिनेश तिवारी, रमेश तूफानी, महानगर उपाध्यक्ष, विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, अशोक तिवारी, आनंद द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण व कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।