आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

Jan 22 2021

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: दोपहर तक का समय लाभकारी है उसके बाद कुछ समस्याएं रहेंगी। किसी नये काम की शुरुआत नहीं करें, चलते हुए काम को तो फिर भी कर सकते हैं। योजनाओं में हल्का सा विलम्ब हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक प्रयास करने पड़ेंगे, जिससे कि योजना के अनुसार काम हो सके। संतान से आज अच्छा सहयोग मिलेगा, आपके साथ के लोग भी अच्छा काम करेंगे। नये लोगों से परिचय होगा जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। भागीदारी के मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। आज आपका दिन है शर्तें मनवा सकते हैं। घर, बाहर थोड़ा बहुत असंतोष रहेगा परन्तु आपको विवादग्रस्त मामलों से किनारा कर लेना चाहिए।

वृषभ: समय अनुकूल है और सोचे हुए काम समय पर बन जाएंगे। कामकाज में गति आ जाएगी। आज शाम तक धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ खर्चा भी हो सकता है। किसी समूह से मिलना होगा या किसी दावत में भाग ले सकते है। जीवन साथी के लिए अच्छा समय चल रहा है, उनके स्वभाव में थोड़ा रूखापन रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। इस समय आप खर्चे को रोंकेंगे नहीं और काम बढ़ाने के लिए आप हर तरह का प्रयोग करेंगे। शाम तक यश-प्रशंसा भी मिलेगी और समस्याओं का समधान भी निकलेगा। आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें दिशाशूल है।

मिथुुन: समय लाभ का बना हुआ है, आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी। नये काम को तो शुरु नहीं करें परन्तु चलते हुए काम में पहले से ज्यादा लाभ होगा। यात्राओं का त्याग करना ही ठीक रहेगा। क्योंकि यात्राओं में पूरी सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय में समय अच्छा है परन्तु घर में थोड़ी शांति नहीं रहेगी। किसी खास बात को लेकर थोड़ी बहुत निराशा रहेगी। संतान के लिए अच्छा समय है। मन में चिंताएं तो रहेंगी परन्तु कोई हानि नहीं होगी। धार्मिक मामलों में आगे होकर काम करेंगे और सभा, सोसायटी में सम्मान बढ़ेगा।

कर्क: कामकाज की दक्षता का परिचय मिलेगा। उसका लाभ भी मिलेगा। किसी सोचे हुए काम को बनाने में दिक्कत आ रही है तो उसे अभी स्थगित कर दें। दोपहर तक यात्राएं फिर भी की जा सकती हैं, बाद में की यात्राएं शुभ फल नहीं देंगी, पश्चिम दिशा में तो दिशाशूल है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहुत कड़वाहट रहेगी। आप ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे सम्बन्ध खराब हों। संतान के लिए समय शुभ है। थोड़ी बहुत आना-कानी के बाद आपकी बात को मान लेंगी। सगाई संबंध की बात को एक-दो दिन के लिए टाल दें। यदि आप नौकरी करते हैं तो बाधाओं के बाद भी किसी विशेष काम को सफल बना सकते हैं।

सिंह: सुबह की यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु शाम के बाद कष्टकारी हो जाएगी। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करेंं। आज कई लोगों से सहयोग मिलेगा और आपकी कार्य योजना पर सहमति हो जाएगी। कोई अनायास मदद भी मिल सकती है। किसी काम के बन जाने की खुशी रहेगी, उसे आप सार्वजनिक रूप से भी मना सकते हैं। आज किसी दावत में भाग लेने का मौका रहेगा। घर-परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। दावत भी आप ही खायेंगे और खर्चा भी आप ही करेंगे। आपके दिन सुधार पर हैं इसलिए जहां बैठेंगे वहीं प्रशंसा होगी। अपने प्रिय लोगों से उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

कन्या: आज विशेष दिन हैं जब आपके कौशल की परीक्षा होगी। बहुत सारे लोगों की आपके ऊपर नजर रहेगी। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा होगी, कामकाज को अपने ही ढंग से कर पाने में सफल हो जाएंगे। नौकरी या व्यवसाय दोनों जगह सफल रहेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, स्वास्थ्य संबंधी साधारण सी नरमी हो सकती है अत: खानपान का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक ही है। चिंता के बाद भी आपके काम बनेंगे। घर-परिवार में अपकी साख बढ़ेगी। खर्चा बहुत अधिक है, उसे रोक पाने में आप सफल नहीं हो पाएंगे। लम्बी यात्राएं नहीं करें और पश्चिम दिशा में तो बिलकुल नहीं।

तुला: समय विशेष बना हुआ है। आपने यदि थोड़े से भी कौशल का परिचय दे दिया तो अच्छा लाभ हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला सुबह ही लागू कर दें, शाम के बाद सफलता सीमित हो जाएगी। माता के लिए समय थोड़ा कष्टकारक है परन्तु पिता के लिए समय अच्छा बना हुआ है, वे अपने काम-काज में अधिक सफलता करेंगे, उन्हें प्रशंसा मिलेगी। घरेलू मामलों में थोड़ी सी सावधानी बरतें, विवाद के विषय से दूर रहें। सहयोगी आज अच्छा काम करके देंगे। किसी के काम-काज से आपको नाराजगी होगी परन्तु क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। किसी किए गए काम को लेकर आपके ऊपर आक्षेप आने ही वाला है।

वृश्चिक: समय लाभ का बना हुआ है। मंगल विशेष शक्तिशाली हो रहे हैं और आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कुछ ऐसे लोग मान्यता दे देंगे जो अब तक दूर-दूर चल रहे थे। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। शनिदेव आपकी मदद में हैं और बाधाओं के बाद भी आपको नया रास्ता देंगे। घर-परिवार के विवादों में से एक कम हो जाएगा और आपको शांति मिलेगी। भूमि-भवन संबंधी सुख बढ़ेंगे। सुख-सुविधा के साधन खरीदेंगे। शाम तक एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में भी आ जाएंगे। धन की आवश्यकता बनी रहेगी यद्यपि छोटी-छोटी आय आती रहेगी। कोई यात्रा करनी हो तो मजबूरी में करें। पश्चिम दिशा में यात्रा बिलकुल नहीं करें।

धनु: आज का दिन बहुत शानदार बीतने वाला है। सुबह से ही मन में उत्साह रहेगा और बकाया कामों को लेकर बैठ जाएंगे। सहयोग भी बढ़ेगा और कुछ काम को निबटा भी देंगे। व्यवसाय में सहयोगी लोगों को साथ लेकर चलने में भलाई है। इससे मन के संदेहों का निवारण होगा। आर्थिक लाभ के बढऩे की सम्भावना है। कोई नया सहयोगी भी मिल सकता है। घर-परिवार के लोगों से सामंजस्य बढ़ेगा परन्तु कोई खास पारिवारिक चिंता लगातार बनी रहेगी। किसी पारिवारिक मामले में चिंता हो सकती है। षडय़ंत्रों से सावधान रहें। प्रेम संबंध में गति आएगी, उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कामों में लाभ होगा और वह और ज्यादा बढ़ेगा।

मकर: आज विशेष खर्चे का दिन है। आप लाख कोशिश करके भी खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। किसी दूसरे की जिम्मदारी भी आपको निभानी पड़ सकती है। आज प्रात: से ही कोई नई योजना बनाते रहेंगे, दोपहर के बाद खुद ही त्याग देंगे। संतान के भूमिका से आप प्रसन्न नहीं रहेेंगे और शाम तक कोई न कोई तनातनी हो सकती है। आज देर तक नींद नहीं आएगी और अद्र्धरात्रि के आस पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले लेंगे, जो आगे लागू करना है। कामकाज के कौशल में वृद्धि होगी लोग आपको मान्यता देंगे। घर में आपके किसी निर्णय को लेकर आलोचना हो सकती है। आज यात्रा बिलकुल नहीं करें, यात्रा के परिणाम अच्छे नहीं आएंगे।

कुंभ: समय लाभ का बना हुआ है। लाभ में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होगी। खर्चा भी उसी अनुपात में बढेगा। कामकाज का विस्तार करना पड़ेगा। सुबह मन में बहुत उत्साह रहेगा परन्तु शाम को थकान महसूस होगी। किसी व्यक्ति के षडय़ंत्र से सावधान रहें। आपके विरुद्ध अनर्गल बातें करेगा। आलोचना को सहना सीखें। आपको बड़े लोगों का समर्थन रहेगा, प्रेम सम्बन्ध से बड़ी ताकत मिलेगी। आप निर्णायक मोड़ पर हैं अत: समय के अनुसार निर्णय लें। व्यवसाय में विरोधियों को आप सीधा जवाब नहीं दें। अच्छा कामकाज करके जवाब दें। आज दोपहर तक कोई छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें आज दिशाशूल है। शाम की यात्रा निष्फल हो जाएगी।
मीन: आज का दिन शानदार जाने वाला है। मन से किसी संदेह का निवारण हो जाएगा। जीवन साथी के लिए आज दिन अच्छा है, उन्हें लाभ होगा या प्रशंसा मिलेगी। छोटी-मोटी तनातनी भी रहेगी। आज पूजापाठ में मन नहीं लगेगा, कोई न कोई चिंता मन में बनी रहेगी। अचानक लाभ का रास्ता खुल सकता है। अपनी कार्यदक्षता से लोगों को प्रभावित करेंगे। बड़े लोगों का आशिर्वाद मिलेगा। आपको न केवल समर्थन मिलेगा बल्कि विरोधियों को परास्त करने में भी मदद मिलेगी। निजी रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। छोटी यात्राएं लाभ दे सकती हैं परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। शाम के बाद कोई नया काम शुरू करें।