मकर संक्रांति के दिन नहीं करने चाहिए ये काम

Jan 14 2021

मकर संक्रांति के दिन नहीं करने चाहिए ये काम

मकर संक्रांति का त्यौहार हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार माघ माह में कृष्ण पंचमी को मकर सक्रांति देश के लगभग सभी राज्यों में अलग-अलग सांस्कृतिक रूपों में मनाई जाती है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को पूरे भारत में मनाया जाता है।

मकर संक्रांति पर लोग खूब दान करते है। वहीं मकर संक्रांति पर कुछ काम करने से रोका भी गया है। वो कौनसे काम है जो हमें इस दिन नहीं करने चाहिए, आइए जानते है।

इस पुण्य कार्य के दौरान किसी से भी कड़वे बोलना अच्छा नहीं माना गया है।

इस दिन पुण्यकाल में दांत मांजने या बाल धोने से बचना चाहिए।

इस दिन फसल नहीं काटनी चाहिए और न ही गाय या भैंस का दूध निकालने जैसा काम करना चाहिए।
साथ ही इस दौरान आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि किसी भी वृक्ष को नहीं काटें।
वहीं मांस और शराब के सेवन से भी इस दिन बचना चाहिए। खिचड़ी या सात्वकि भोजन ग्रहण करें।