होली 2020: कई शताब्दियों के बाद इस बार होली पर बन रहे हैं ये महासंयोग

Mar 06 2020

होली 2020: कई शताब्दियों के बाद इस बार होली पर बन रहे हैं ये महासंयोग

होली का त्योहार आते ही मन में हिलोरे उठने लगते हैं. चारों तरफ रंगों की बौछार, पकवानों का स्वाद मन को खुश कर देता है. होली (holi 2020) को मस्ती और उमंग का त्योहार इसीलिए कहा जाता है. होली में दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं. अलग-अलग जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी होने लगा है. इस बार होली चैत कृष्ण प्रतिपदा मंगलवार 10 मार्च को मनेगी. वहीं फागुन शुक्ल पूर्णिमा 9 मार्च को होलिका दहन होगा.

इस बार होली में महासंयोग बन रहा है. होली और होलिका दहन पर ग्रह गोचरों के खास संयोग बन रहे. ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस बार होली पर गुरु और शनि अपनी अपनी राशि में एक साथ रहेंगे. गुरु अपनी धनु राशि और शनि अपनी मकर राशि के साथ रहेंगे. इस संयोग के कारण कई अनिष्ट दूर होंगे. वहीं होली पर पारिजात,वेशि और बुधादित्य योग भी बन रहा. इस शताब्दियों के बाद होली और होलिका दहन पर ऐसा संयोग आने वाला है.

चलिए अब हम आपको बताते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त.

इस साल होलिका दहन 9 मार्च को मनाई जाएगी.

  • शुभ मुहूर्त मुहूर्त- 18:22 से 20:49
  • भद्रा पूंछ- 09:37 से 10:38
  • भद्रा मुख- 10:38 से 12:19
  • रंगवाली होली- 10 मार्च
  • पूर्णिमा तिथि आरंभ- 03:03 (9 मार्च)