आप भी घटा सकते हैं वजन, राम कपूर की इस डाइट और वर्कआउट को करें फॉलो

Jul 19 2019

आप भी घटा सकते हैं वजन, राम कपूर की इस डाइट और वर्कआउट को करें फॉलो
राम कपूर

इंडिया इमोशंस न्यूज टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Acche Lagte Hain), कमस से (Kasam Se) जैसी शो से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके टीवी एक्टर राम कपूर (Tv Actor Ram Kapoor) इन दिनों अपने वजन कम (Weight Loss) करने को लेकर चर्चा में है। पर्दे पर हेल्दी दिखने वाले राम कपूर (Ram Kapoor) ने 45 की उम्र में 30 किलो वजन कम किया है।

राम कपूर ने जब से तस्वीर शेयर की हर तरह उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की जा रही है। राम कपूर का बदला अवतार हर किसी को हैरान कर रहा है। राम कपूर का बदला अवतार देख लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने अपना वजन कैसे कम किया?

अगर आप भी राम कपूर की तरह अपना वजन कम करना चाहते है तो आपको बताते है कि रामकपूर ने किस डाइट प्लान और वर्कआउट शेड्यूल को फॉलो किया जिसकी वजह से उन्होंने अपना वजन कम किया है।

हैवी वेट ट्रेनिंग, जिम जाने से पहले कुछ नहीं खाना...
राम कपूर रोजाना सुबह उठ जाते हैं और जिसके बाद वो जिम जाते हैं। जिम जाने से पहले वो कुछ नहीं खाते, इसके अलावा वहां हैवी वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। सुबह में ही नहीं वो रात में सोने से पहले भी कॉर्डियो एक्सरसाइज करते हैं। कॉर्डियो में एक्टर अलग अलग तरह के एक्सरसाइट करते हैं।

16 घंटे तक कुछ नहीं खाते हैं राम कपूर...
राम कपूर 16 घंटे तक कुछ नहीं खाते हैं और अगर उन्होंने कैलोरी रहित खाना खाया है तो उसे काउंट करते है साथ ही खास ध्यान देते हैं।

उन्होंने अचानक खाने पर कंट्रोल नहीं किया बल्कि रूक रूक कर उपवास रखना शुरू किया। माना जाता है कि रूक रूक कर उपवास करना एक तरह का डाइटिंक का तरीका है जिससे आप खाना खाने के समय पर अपने आप को कुछ भी खान से रोक सकें।

शुरुआत में इसे करना बेहद मुश्किल हो जाता है लेकिन धीरे धीरे इसे रूटीन में आने के बाद इसे करना आसान है।

क्या खाएं और क्या न खाएं....
राम कपूर ने क्या खाएं और क्या न खाएं पर खास ध्यान देने के बजाय उन्होंने अपने उपवास की अवधि के दौरान क्या, कब और कितना खाए पर ध्यान दिया। स्पेशलिस्ट के मुताबिक उपवास की अवधि के दौरान पानी, कॉफी और चाय आदी पी सकते हैं। बता दें कि उन्होंने 16/8 इंटरमिटेंट फास्टिंग शेड्यूल को फॉलो किया। जिसमें व्यक्ति 16 घंटे तक बिना कुछ खाए रहता है, इसके अलावा दोपहर और शाम (7-8pm) के बीच ही कुछ खा सकता है।