रोहित शर्मा T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

Nov 03 2019

रोहित शर्मा T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

इंडिया इमोशंस न्यूज भारतीय ओपनर रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ नई दिल्ली में रविवार को खेले जा रहे पहले टी-20 में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। रोहित अपनी पारी के दौरान 8 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके 99 टी-20 में 2452 रन हो गए। इस मामले में रोहित ने टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 2450 रन बनाए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज देश रन
रोहित शर्मा भारत 2452
विराट कोहली भारत 2450
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 2326
शोएब मलिक पाकिस्तान 2263

 

रोहित ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा 99 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने 98 मैच खेले थे। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान के शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 111 टी-20 खेले हैं।

 

सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले पुरुष क्रिकेटर

खिलाड़ी देश मैच
शोएब मलिक पाकिस्तान 111
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 99
रोहित शर्मा भारत 99
महेंद्र सिंह धोनी भारत 98