ठाकुरगंज में मिले रहे चिकनपॉक्स के मरीज,स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चिंता

Dec 05 2022

ठाकुरगंज में मिले रहे चिकनपॉक्स के मरीज,स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चिंता

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में अब मरीज मिलना शुरू हो गए है। एक क्षेत्र में करीब दस से अधिक लोगचिकनपॉक्स बीमारी से ग्रस्त हैं। जो आस पास की निजी क्लीनिक से दवा ले रहे हैं। लोगों का कहना है स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना भी दी गई मगर अभी तक कोई भी टीम झांकने तक नहीं आई। इलाके में लगातार मरीजों की तादाद बढ़ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक करीमगंज के रहने वाले अबरार के परिवार की तीन बच्चों के शरीर पर लाल-लाल
दाने उभर आए हैं। इसके अलावा बच्चे बुखार की जद में आ गए हैं। अबरार के परिवार की मरियम 6 माह, अक्शा 1, अरकम 3, मुस्कान 4, उजैब 5, मुद्दसीर,हमजा सहित कई अन्य बच्चे चिकनपॉक्स से ग्रस्त हैं। लोगों का कहना है,कि कई बच्चे बीमारी से बाहर भी आ चुके हैं। सभी मरीजों का इलाज निजी क्लीनिक से चल रहा है। लोगों का कहना है इलाके में भीषण गंदगी का अंबार लगा है। नालिया भी कई जगह पर चोक पड़ी है। इससे संक्रामक रोग यहां पर बढ़ रहे हैं। सीएमओ ठाकुर डॉ.मनोज के मुताबिक, टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।