निजी ब्लड बैंक मरीज को एक्सपायरी प्लेटलेट्स थमा दी, तीमारदार का आरोप

Dec 05 2022

निजी ब्लड बैंक मरीज को एक्सपायरी प्लेटलेट्स थमा दी, तीमारदार का आरोप

लखनऊ। वजीर हसन रोड स्थित निजी ब्लड बैंक से एक्सपायरी डेट की प्लेटलेट्स मरीज को थमा दी गई। तीमारदार ब्लड लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच
पड़ताल बाद उसे चढ़ाने से मना कर दिया। तीमारदार ने ब्लड बैंक पर कोताही का आरोप लगाकर हंगामा किया। रविवार को तीमारदार ने प्लेटलेट्स वापस लौटाई। जिसके बाद उसे नई प्लेटलेट्स दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर के रहने वाले मरीज श्याम डेंगू पॉजिटिव था।उसकी प्लेटलेट्स करीब18 हजार बची थी। किसी डॉक्टर ने उसे प्लेटलेट्स लेने के लिए हजरतगंज स्थित वजीरहसन रोड स्थित स्वास्तिक ब्लड बैंक भेज दिया। तीमारदार प्लेटलेट्स लेकर सीतापुर के अस्पताल गया। वहां पर डॉक्टरों ने प्लेटलेट्स की एक्सपायरी की जांच किया तो वह एक्सपायर था। डॉक्टर ने उसे चढ़ाने से मना कर दिया।तीमारदार ने आपत्ति जताते हुए प्लेटलेट्स ब्लड बैंक में वापस किया है। आरोप
है एक्सपायर लोगो केपर वैलिड स्टिकर लगाकर प्लेटलेट्स बेचा गया था।
ड्रग मुख्यालय से स्वास्तिक के संचालन पर रोक लगाई गई थी। बताया मानक पूरे होने बाद वहां से ही उसके संचालन की अनुमति दी गई होगी। सहायक मंडल आयुक्त, बृजेश यादव प्लेटलेट्स एक्सपायर नहीं हुआ था। 3 दिसंबर रात 12 बजे तक वह प्लेटलेट्सचढ़ाने के लिए वैध थे। बताया सीतापुर से डॉक्टर भी फोन आया था। जिसके बाद उन्हें भी इसकी जानकारी दे दी गई थी।