राजधानी के सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की बढ़ोत्तरी

Sep 26 2022

राजधानी के सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की बढ़ोत्तरी
File Photo

India Emotions, लखनऊ। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या डेंगू मरीज भर्ती हो रहे हैं। रविवार को जांच के बाद दस नए मरीज मिले हैं। जिनका इलाज भर्ती होकर अस्पतालों में करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है पॉजिटिव आए सभी मरीजों का एलाइजा जांच के लिए नमूने भेजे जा रहें हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी में भर्ती हुए मरीज की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में तीन भर्ती मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं लोकबंधु अस्पताल में पांच मरीजों की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी मरीजों की एलाइजा जांच कराई जा रही है। बीते तीन दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या 65 से ज्यादा हो चुकी है। इनमें 15 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू के लिए जांच की प्रक्रिया तेज़ करते हुए संक्त्रस्मण वाले इलाकों में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।