झलकारी बाई अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरा,महिला डॉक्टर घायल

May 20 2022

झलकारी बाई अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरा,महिला डॉक्टर घायल

लखनऊ। राजधानी का झलकारीबाई अस्पताल में शुक्रवार को लैब की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। प्लास्टर गिरने से वहां पर तैनात संविदा डॉक्टर घायल हो गईं। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। गलीमत यह रही कि डॉक्टर ज्यादा घायल नहीं हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस नयी लैब की छत का एकाएक प्लास्टर गिरा है। उसका जल्द उध्दाटन होने वाला था। उध्दाटन से पहले छत की फाल्स सीलिंग शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भरभरा कर गिर गई।
जिस समय लैब का प्लास्टर गिरा उस समय वहां पर डॉ दीपा शर्मा काम कर रही थी। हालांकि डॉक्टर को हल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार उनको दिया गया है।