यूपी में मंकीपॉक्स को लेकर कोई अलर्ट नहीं : डीजी हेल्थ

May 25 2022

यूपी में मंकीपॉक्स को लेकर कोई अलर्ट नहीं : डीजी हेल्थ

लखनऊ। दुनिया भर में कोरोना के बाद नए रहस्यमयी मंकीपॉक्स वायरस की खबरें आने से लोग लेकर भले ही दहशत में हैं। लेकिन यूपी में अभी तक इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नही हुआ है। यूरोप के कई देशों में इस बीमारी से लोग ग्रसित हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और यूरोप समेत कुल 15 देशों में फैल चुका रहस्यमयी वायरस मंकीपॉक्स को लेकर उत्तर प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। जबकि भारत सरकार इसको लेकर सतर्कता बरतने के दावे भले ही कर रहा है। लेकिन यूपी में इसके जिम्मेदार अनजान बने है। सबसे बड़ी बात यह है,कि बड़ी संख्या में विदेशों से लोग सीधे यूपी आ रहे हैं। इसके बावजूद कोई एडवाइजरी जारी नही हुई है। उत्तर प्रदेश स्वस्थ निदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ.वेदव्रत सिंह बताया,कि अब तक इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई गाइडलाइन नही मिली है। जैसे ही कोई निर्देश मिलेंगे इसको तत्काल लागू किया जाएगा।
डीजी हेल्थ डॉ.वेदव्रत सिंह ने बताया कि विदेशी यात्रियों के लिए भी अभी रुटीन कोरोना स्क्रीनिंग के ही नियम लागू है। पर मंकीपॉक्स के लिहाज से क्वारंटाइन पीरियड को लेकर अभी कुछ नही कह सकते।
उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स बंदर और अन्य जंगली जानवरों में पाया गया है। बंदरों के जरिए ही यह इंसानों में पहुंचा है, इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया है। इसके अलावा इस बाबत कोई ज्यादा जानकारी नही है। यूपी में स्माल पॉक्स तो खत्म हो चुका है,पर चिकन पॉक्स के कुछ केस कभी कभार आते है। इसका क्या प्रभाव होगा यह नही कहां जा सकता है। मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगने की समस्या और थकान के लक्षण देखे गए है। वही गंभीर मामलों में मरीजों के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चकत्ते और दाने भी पड़ जाते है।