सिविल अस्पताल में मरीजों से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई

May 24 2022

सिविल अस्पताल में मरीजों से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के सिविल अस्पताल में मरीजों से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होने लगी है। जिन कर्मचारियों ने मरीजों से दुर्व्यवहार किया था उनको चिन्हित कर दुसरी जगह ड्यूटी पर लगाई जा रही है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने आठ कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर उनको दुसरी जगह ड्यूटी पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर पी सिंह को कई दिनों से अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे मरीजों के साथ कर्मियों का व्यवहार ठीक न होने की ​शिकायत प्राप्त हो रही थी। उन्हीं
​शिकायतों के आधार पर अस्पताल में कर्मियों के व्यवहार को लेकर जांच कराई गई। इस दौरान अस्पताल के पर्चा काउंटर,इमरजेंसी,ओपीडी व वार्ड में ड्यूटी के दौरान मरीजों से खराब व्यवहार करने वाले कर्मियों को चि​न्हित किया गया । इसके बाद इन सभी कर्मियों को हिदायत देते हुए उन्हें दूसरी जगह ड्यूटी पर लगाया गया है।