मेडिकल स्टोर मालिक के ऊपर सरकारी डॉक्टर को धमकाने का आरोप

May 05 2022

मेडिकल स्टोर मालिक के ऊपर सरकारी डॉक्टर को धमकाने का आरोप

लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के एक डॉक्टर को निजी मेडिकल स्टोर के मालिक ने धमकाने का वीडियो बुधवार को वायरल किया है। अरोप है, कि सरकारी डॉक्टर उनके मेडिकल स्टोर को मरीजों को खरीदने के लिए दवाओं का पर्चा नहीं लिख रहा है।
भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा की शिकायत के बाद ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर ने भी अपना वीडियो जारी किया है। इसमें डॉक्टर ने निजी मेडिकल स्टोर संचालकों को कठघरे में खड़ा किया है। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि बाहर की दवा न लिखने पर मेडिकल स्टोर संचालक धमका रहे हैं। जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में करीब दो महीने पहले एक डॉक्टर पर मरीजों को बाहर की दवा लिखने के आरोप लग थे। उसके बाद आरोपी डॉक्टर पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप लगा। इस मामले की जांच चल रही है। भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सामाजिक कार्यकत्री मामता त्रिपाठी की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी किया। गंभीरता से मामले की जांच के लिए कहा था। मामले की जांच अभी भी चल रही है। अब आरोपी डॉक्टर ने वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में ज्यादातर दवाएं हैं। ऐसे में हम मरीजों को बाहर की दवाएं क्यों लिखें?