यूपी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, बीते चौबीस घंटों में आये 321 नये केस

May 07 2022

यूपी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, बीते चौबीस घंटों में आये 321 नये केस

India Emotions, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को प्रदेश में नए केसों की संख्या 300 से ज्यादा मिले हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है,कि कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करें और टीका दुसरा दोज जरुर लगवाएं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय केसों की संख्या 1780 है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 5 मई को 4 लाख 13 हजार 429 वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक कुल मिलाकर 31 करोड़ 66 लाख 18 हजार 357 वैक्सीन की डोज दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 08 हजार 245 सैम्पल की जांच की गयी। इस दौरान कोरोना संक्रमण के 321 नये मामले सामने आए हैं। इसमें गौतमबुद्धनगर में 160, गाजियाबाद में 65, लखनऊ में 18, आगरा में 19 तथा कानपुर में 11 नये केस मिले। इस दौरान 282 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। दुसरे राज्यों से आने वाले लोगों में संक्रमण ज्यादा मिल रहा है।