केजीएमयू में महिला मरीज से छेड़छाड़ करने वाला सस्पेंड

May 07 2022

केजीएमयू में महिला मरीज से छेड़छाड़ करने वाला सस्पेंड

India Emotions, लखनऊ। किंग जॉर्ज मेेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला से छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया और पुलिस को सूचना यह सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। वही केजीएमयू प्रशासन ने कर्मचारी की संविदा से सेवा खत्म कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला से हुई छेड़छाड़ की घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान काउंटर पर एक महिला पहुंची। महिला का आरोप है कि काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने जानकारी देने के लिए रुम के अंदर बुलाया, फिर छेड़छाड़ करने लगा।

युवती शोर मचाते हुए काउंटर रुम से बाहर भागी। महीला की शोरगुल सुनकर भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने यह जानकारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव को दी। मौके पर पहुंचे चीफ ने पुलिस को बुलाया और आरोपित कर्मचारी को पुलिस को सौंप दिया।

डॉ. क्षितिज ने बताया कि आरोपित कर्मचारी की संविदा खत्म कर दी गई है। वहीं आरोपित कर्मचारी ने बताया कि यह आरोप सरासर निराधार हैं। युवती ने जानबूझ कर मुझे फंसा रही है।