राजधानी में कोरोना की रफ्तार बढ़ी,वायरस की चपेट में आये 21 लोग

Apr 29 2022

राजधानी में कोरोना की रफ्तार बढ़ी,वायरस की चपेट में आये 21 लोग

लखनऊ। राजधानी में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को कोरोना वायरस की चपेट में 21 लोग नये आ गए हैं। कोरोना वायरस की तेजी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मरीजों के संपर्क में आने वालों कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया,कि लखनऊ के विभिन्न इलाकों के 21 लोग पॉजिटिव मिले हैं।सबसे ज्यादा अलीगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर समेत अन्य इलाके शामिल है। इसके पहले बुधवार को दो स्कूली छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने छात्राओं के संपर्क में आने वालों की जांच कराई थी। राहत की बात यह है कि करीब 100 लोगों की जांच कराई थी। 90 फीसदी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।