लखनऊ : गोमती नदी में मिला महिला का शव, कल मिले थे सैंडिल व पर्स

Sep 16 2019

लखनऊ : गोमती नदी में मिला महिला का शव, कल मिले थे सैंडिल व पर्स
Demo Pic

इंडिया इमोशंस न्यूज लखनऊ में सोमवार को गोमती नदी में एक युवती का शव उतराता मिला। शव महानगर थाना क्षेत्र स्थित हैदरी मस्जिद के पास गोमती के किनारे मिला। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस काअनुमान लगाया है कि शव एक दिन पुराना है।
बताया गया कि कल नदी में पर्स व सैंडिल भी मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों चीजें इसी युवती को हो सकती हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।