प्रकाश चंद सक्सेना आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए

May 01 2022

प्रकाश चंद सक्सेना आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए

लखनऊ। डॉ. प्रकाश चन्द्र सक्सेना को आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. बनाया गया है। डॉ. प्रकाश वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। अपर मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि जब राज्यपाल की ओर से अग्रिम आदेशों तक डॉ. सक्सेना कार्यवाहक अध्यक्ष रहेंगे। वह दोनों पदों को संभालेंगे।
बताया जाता है कि डॉ. प्रकाश ने प्रधानाचार्य बनने के बाद से आयुर्वेद कालेज में सुधार के कई कार्य हुए। मरीजों को पर्याप्त दवाएं मिल रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी आयुर्वेद कालेज ने बड़ी संख्या में लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाएं दीं। उनके कार्यकाल में कालेज ने कई नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जहां मरीजों को फ्री दवाएं दी गयीं। डॉ. प्रकाश को बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।