रोहिणी कोर्ट के बाहर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Apr 22 2022

रोहिणी कोर्ट के बाहर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी कोर्ट के बाहर शुक्रवार सुबह हाथापाई के दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी। वकील के अनुसार, "ये घटना सुबह करीब 10.00 बजे हुई। रोहिणी कोर्ट के गेट के बाहर एक वकील और एक सुरक्षा गार्ड के बीच बहस हुई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि 2-3 और वकील वहां आ गए। सभी के बीच हो रही बातचीत ने जल्द ही एक हिंसक मोड़ ले लिया और तभी गार्ड ने गोली चला दी।"
इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आधिकारिक विवरण का इंतजार है।