उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की गिनाई उपलब्धियां

Apr 14 2022

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की गिनाई उपलब्धियां
एक साल पूर्व पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग पर उठाए थे सवाल

India Emotions, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा,स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमकर तारीफ की। भाजपा कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा,कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। बीपीएल परिवारों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। पहले बीमार होने पर बहू-बेटियों के जेवर भी बिक जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 1.6 करोड़ पात्र उतर प्रदेश में हैं। हम लोगों ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना भी चलाई, जिससे लोगों की जान बचाई जा रही है। गरीब जनता के स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार बचनवृध है।

एक साल पूर्व कारोनाकाल की दुसरी लहर के दौरान ब्रजेश पाठक योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उस समय उन्होंने कोरोना इलाज को लेकर लखनऊ जिला प्रशासन के अफसरों को घेरा था। उन्होंने अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर राजधानी में कोरोना संक्रमण के दौरान खराब सुविधाओं पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि लखनऊ के CMO ऑफिस में फोन करने पर जवाब नही मिल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के सीनियर अफसरों से की थी।

प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि 2022 में मलेरिया को यूपी से खत्म कर देंगे। संचारी रोग को खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। JE और AES जैसी बीमारियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा टीबी बीमारी को खत्म करने के लिए विधायक, सांसद और मंत्री ज्यादा मरीजों वाले गांव को गोद लेंगे। मलेरिया से निपटने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ANM घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। संचारी रोग की रोकथाम के बारे में बताएंगे। लोगों को जागरूक करेंगे। साफ पानी और आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोनाकाल में यूपी कंट्रोल के मामले में सबसे बेहतर रहा। अभी तक 11 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। एक्टिव केस 300 के पार हैं। उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में देश में नंबर वन है। जोरदार से टीकाकरण होने से महामारी से लोग बचे हैं। लोगों में इम्यूनिटी डेवलप हुई। गांवों में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाई जा रही है जिससे लोग जागरुग हो रहे हैं।