आयुष मंत्री से मिले डॉक्टर संघ

Apr 09 2022

आयुष मंत्री से मिले डॉक्टर संघ

India Emotions, लखनऊ। प्रादेशिक चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा संघ की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नीलम चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी गण शुक्रवार को आयुष मंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु से शिष्टाचार मुलाकात की।

संघ की विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें अवगत कराया। इसमें डीएसीपी, कैडर रिव्यू, एनपीए, अधिवर्षता आयु, एवं अन्य मांगों को लेकर विस्तृत वार्ता वार्ता हुई।

इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार डॉक्टर अनिल गुप्ता, डॉक्टर राजा भैया, डॉक्टर सुधाकर कुमार मौजूद रहे। मंत्री जी ने हम लोगों की मांगों को ध्यान से सुना और उसका निराकरण करने के लिए पूर्ण सहयोग एवं आश्वासन दिया।