कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटों में सामने आए 1,270 नए मामले, दर्ज हुई 31 लोगों की मौत

Mar 28 2022

कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटों में सामने आए 1,270 नए मामले, दर्ज हुई 31 लोगों की मौत

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,270 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। 31 लोगों की मौत के बाद मरने वाले की संख्या बढ़कर 5,21,035 हो गई।

वहीं भारत में सक्रिय मामले बढ़कर 15,859 हो गए, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कम से कम 1,567 मरीज ठीक हुए, जिससे कुल आंकड़ा 4,24,83,829 हो गया।

भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 98.75 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,32,389 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 78.73 करोड़ से अधिक हैं।

निरंतर गिरावट के मद्देनजर, साप्ताहिक पॉजिटिविटि रेट 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.29 प्रतिशत रही।

सोमवार सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 183.26 करोड़ से अधिक हो गया। यह 2,17,89,216 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।