अब सरकारी संस्थान-अस्पातालों में बिना कोविड जांच के गंभीर मरीज होंगे भर्ती

Mar 12 2022

अब सरकारी संस्थान-अस्पातालों में बिना कोविड जांच के गंभीर मरीज होंगे भर्ती

लखनऊ। राजधानी में गंभीर मरीजों का अब सरकारी संस्थान-अस्पतालों में वाले बिना कोविड जांच के सीधे आईसीयू में भर्ती कर लिया जायेगा। इससे गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लेकिन मरीजों के दोनों टीके लगे होने चाहिए।
इससे गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के नही जाना पड़ेगा।अभी तक गंभीर मरीजों को कोविड जांच के बाद आईसीयू में भर्ती किया जाता था।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगभग थम चुका है। सरकारी संस्थान-अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के पॉजिटिव आने का ग्राफ भी कम हो चुका है। इसे देखते हुए सरकारी संस्थान-अस्पतालों ने गंभीर मरीजों को आईसीयू-वेंटीलेटर पर शिफ्ट करने से पहले लगे कोविड जांच रिपोर्ट के कड़े प्रतिबंध को हटा दिया है। अब दोनों टीके लगे होने वाले मरीजों को सीधे आईसीयू या वेंटीलेटर पर रखा जाएगा। अभी तक जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें ट्रॉयज एरिया में लगे वेंटीलेटर-आईसीयू बेड पर रखा जा रहा था। वहां पर उपकरण खाली न होने पर मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में तीमारदार मरीजों की जान बचाने के लिए निजी सेंटर ले जाने को मजबूर थे। केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, सिविल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में लगी यह पाबंदी को हटा दिया गया है। इससे गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी।