धमकी देने के मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर पुलिस का शिकंजा

Mar 13 2022

धमकी देने के मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर पुलिस का शिकंजा

India Emotions. अधिकारियों को अखिलेश यादव के नाम पर धमकी देने के मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चुनाव से ठीक पहले अब्बास ने एक जनसभा में कहा था कि सपा सरकार बनने पर पहले अधिकारियों का 'हिसाब किताब' होगा।

ईस बयान को आधार बनाते हुए अब्बास पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उनके चुनाव प्रचार पर भी आयोग ने रोक लगा दी थी। अब अब्बास के खिलाफ दर्ज मुकदमें में कई धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

मुख्तार अंसारी की परंपरागत सीट मऊ सदर से इस बार सपा गठबंधन की सहयोगी सुभासपा ने अब्बास अंसारी को मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान अब्बास ने अखिलेश यादव का नाम लेकर कहा था कि भैया से बात हो गई है।

अब्बास का बयान तेजी से वायरल हुआ तो उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने भी अब्बास के बयान को गंभीर माना और उनके प्रचार करने पर रोक लगा दी थी।

सपा की सरकार बनने पर यहां के अधिकारियों का छह महीने तक ट्रांसफर नहीं होगा। पहले सभी का हिसाब-किताब होगा।