अमेरिका की स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर को प्यादे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं पुतिन

Mar 06 2022

अमेरिका की स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर को प्यादे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं पुतिन

INDIA EMOTIONS. टेक्सास की कांग्रेसवूमेन ने रूस से मांग की है कि वह अमेरिका की स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि व्लादिमीर पुतिन ग्रिनर को यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान एक प्यादे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। दो बार की ओलंपिक चैंपियन ग्रिनर को रूस के कस्टम अधिकारियों ने यह कहते हुए हिरासत में ले लिया था कि उनके पास से हशीश ऑयल से भरी वेप कार्ट्रिज पाई गई थीं। यह गिरफ्तारी पिछले महीने हुई थी और अगर उन्हें रूस में मादक पदार्थ लाने के मामले में दोषी पाया गया तो उन्हें 10 साल तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है। उधर जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है।

ब्रिटेन में बंदरगाह पर रूस का तेल लेकर जा रहे जर्मनी के ध्वज वाले जहाज को आगे बढ़ना पड़ा जब कर्मचारियों ने माल उतारने से इनकार कर दिया। यूनियनों ने सरकार से अनुरोध किया है कि ब्रिटेन के बंदरगाहों पर रूसी जहाजों को प्रवेश न देने के आदेश में एक चूक को ठीक करें कि इसमें कारगो को शामिल नहीं किया गया है।

यूक्रेन के जपोरिजिया परमाणु संयंत्र में कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है लेकिन यहां का प्रबंधन रूस बलों के कमांडर के नियंत्रण में है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने यह जानकारी दी है। रूस की सेना ने पिछले सप्ताह इस संयंत्र पर कह्जा कर लिया था।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बताया है कि दूतावास की एक टीम को पोल्टावा शहर में तैनात किया गया है। यह टीम सूमी में फंसे भारतीय नागरिकों की पोल्टावा के रास्ते पश्चिमी सीमा तक पहुंचाने के काम में समन्वय कर रही है।

पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन संकट पर एक ट्वीट में कहा कि मैं हृदय से अपील करता हूं कि मानवीय कॉरिडोर को वास्तव में सुरक्षित रखा जाए और घिरे हुए इलाकों तक पहुंच की गारंटी दी जाए ताकि बमों और भय से घिरे हमारे भाईयों और बहनों को राहत उपलब्ध कराई जा सके।

पोप ने आगे कहा कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद कहता हूं को यूक्रेन के लोगों को शरण दे रहे हैं। इसके साथ ही मैं सशस्त्र हमलों को रोकने की और वार्ता शुरू करने की अपील करता हूं। अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए।

यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 25 किलोमीटर दूर इरपिन में हाल के दिनों में लड़ाई तेज हुई है। रूस की सेना कीव की ओर बढ़ रही है। आज भी रूसी सेना ने यहां गोलाबारी की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान तीन लोगों की जान गई है।