दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-रात में खाना खाने के बाद ब्रश करना जरूरी: डॉ.पवित्र रस्तोगी

Mar 06 2022

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-रात में खाना खाने के बाद ब्रश करना जरूरी: डॉ.पवित्र रस्तोगी

India Emotions, लखनऊ। केजीएमयू में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इंडो-अवेयरनेस डे पर संबोधित करते हुए डॉ. पवित्र रस्तोगी ने कहा कि सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। इससे काफी हद तक दांतों में कीड़े लगने से बचाया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी 70 से 80 फीसदी लोग सिर्फ सुबह ही ब्रश करते हैं और रात में नहीं करते हैं। जबकि सुबह से ज्यादा जरूरी रात में ब्रश करना जरूरी है। क्योंकि भोजन के कण रात भर दांतों में चिपके रहते हैं और इससे सड़न पैदा हो जाती है।

इस कार्यक्रम उपस्थित केजीएमयू पेरोयोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ. पवित्र रस्तोगी ने बताया,कि दांतों में कीड़े लगने की परेशानी को नजरअंदाज न करें। लापरवाही करू से दांत इसकी चपेट में आ सकते हैं। कीड़े धीरे-धीरे दांतों को खोखला कर देते हैं। नजर अंदाज नहीं करने पर चाहिए और समय से इलाज होने पर दांतों को कीड़े से बचाया जा सकता है।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. एपी टिक्कू ने कहा कि साल में एक बार दांतों की जांच कराना जरूरी है। इससे समय पर बीमारी से बचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटे बच्चों को दूध पिलाने के बाद पानी जरूर पिलाएं। इससे दांतों को कीड़े लगने से बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि करीब 40 प्रतिशत लोग मसूढ़ों से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने किया। इस मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. विवेक हेगड़े, डॉ. आरके सिंह, डॉ. प्रोमिला वर्मा, डॉ. रिदम, डॉ. राकेश यादव, डॉ. रमेश भारती, डॉ. विजय शाक्य, डॉ. प्रज्ञा पांडे, डॉ. भव्या दुबे और राष्ट्रीय कथक समिति की सचिव सरिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।

केजीएमयू के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने दूसरी अखिल भारतीय इंटर-डेंटल कॉलेज क्विज व गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें नई दिल्ली स्थित आर्मी डेंटल रिसर्च एंड रेफरल इंस्टीट्यूट के मेजर डॉ. रोमा कोटिया और मेजर डॉ. शुभम गोयल को विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रथम रनर-अप ट्रॉफी डॉ. शर्मिला एस और डॉ. लावण्या को मिली।