डॉ.एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेज के फरार सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

Mar 06 2022

डॉ.एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेज के फरार सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

India Emotions, लखनऊ। डॉ.एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेज में स्थित डॉ.आरआर सिन्हा अस्पताल में मजदूरों को बंधक बनाए जाने के मामले में न्यायालय ने शनिवार को एनबीडब्लू जारी कर दिया। यह वारंट एमसी सक्सेना, उनकी बहू, बेटी और पत्नी के खिलाफ दिया गया है।

डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक अस्पताल में मजदूरों को बंधक बना कर उन्हें जबरन वीगो लगाई गई थी। यह सारा खेल मान्यता हासिल करने के इरादे से किया गया था। पुलिस ने कालेज समिति के उच्चाधिकारी डॉ. लव शेखर सक्सेना को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था।

बाकी अन्य आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में कई बार उनके घरों पर छापा मारा गया था। लेकिन वे लोग घरों पर मिले नही। ऐसे में एनबीडब्लू वारंट के लिए न्यायालय में अर्जी दायर की गई थी। जिसे मंजूर करते हुए पांच लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

आरोपियों तक पहुंचने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। जो छह गवाहों की मदद से पड़ताल करेंगीं। आरोपितों को जल्द खोज निकाला जायेगा।