स्कूल जाने वाली लड़कियों से शोहदा कर रहा था काफी समय से अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

Mar 05 2022

स्कूल जाने वाली लड़कियों से शोहदा कर रहा था काफी समय से अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

India Emotions. लखनऊ। एक स्कूल को पढ़ने जाने वाली लड़कियों से एक शोहदा लगातार अश्लील हरकतें कर रहा था। इस मामले का खुलासा विकासनगर ने पुलिस ने किया है। क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने आने वाली लड़कियों से एक शोहदा काफी समय से अश्लील हरकतें कर रहा था। शर्मवश लड़कियों उसकी हरकतों को बर्दाश्त कर रही थी।

आखिर में एक लड़की ने हिम्मत जुटा कर परिजनों से पीड़ा बताई। बहन की पीड़ा सुन भाई ने विकासनगर थाने पहुंच शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए शोहदे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर गैस प्लांट थाना गुडंबा के पीछे रहने वाला ई-रिक्शा चालक मो.याकूब बीते काफी समय से क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकतें कर रहा था। लड़कियां लोगलाज के चलते शोहदे की हरकतों को बर्दाश्त करती चली आ रही थी।

शोहदे की हरकतें से परेशान एक छात्रा ने हिम्मत जुटाई और पूरी पीड़ा अपने परिजनों को बताई। बहन की पीड़ा की कहानी सुन भाई का खुश खौल गया और वह गुरुवार को विकासनगर थाने पहुंच कर पुलिस से पूरी बात बताई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता के भाई का का कहना है,कि गृहमंत्री अमित शाह के दावे एक दम खोखले हैं। जो कहते हैं कि यूपी में लड़की सुरक्षित है, बदमाश दुरबीन से खोजने पर भी नही मिल रहे हैं।

मेरी बहन को काफी समय से एक शोहदा परेशान कर रहा था। तब गृहमंत्री की दुरबीन क्या बंद थी इंस्पेक्टर विकासनगर आनन्द कुमार तिवारी ने बताया,कि पीड़िता छात्रा के भाई की तहरीर पर आरोपी मो.याकूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।